

मूट एजीएम वर्चुअल सत्र आयोजित
बीकानेर। चैप्टर ऑफ एनआईआरसी ऑफ आईसीएसआई द्वारा मूट एनुअल जनरल मीटिंग का वर्चुअल सत्र बीकानेर चैप्टर कार्यालय परिसर से सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस शैक्षणिक सत्र का उद्देश्य छात्रों को एजीएम की संरचना, कानूनी प्रक्रिया और कॉरपोरेट गवर्नेंस की व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना था। कार्यक्रम की शुरुआत चैप्टर की चेयरपर्सन सीएस पूजा आसोपा द्वारा स्वागत भाषण से हुई। उन्होंने बताया कि इस तरह के मूट सत्र छात्रों को कंपनी सचिव के रूप में व्यावसायिक जीवन के लिए तैयार करने में सहायक सिद्ध होते हैं।
