Bikaner Bikaner District Rajasthan

तेरापंथ महिला मंडल का शपथ ग्रहण समारोह

तेरापंथ महिला मंडल का शपथ ग्रहण समारोह
बीकानेर। तेरापंथ भवन में तपोमूर्ति उग्र विहारी मुनि श्री कमल कुमारजी के सान्निध्य में तेरापंथ महिला मंडल गंगाशहर का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। इस अवसर पर मुनि श्री कमल कुमार जी ने महिला जगत के लिए आचार्य तुलसी द्वारा प्रदत्त अवदानों का स्मरण करते हुए महिला मंडल की बहनों को अपने सामर्थ्य का विस्तारकर नया इतिहास गढ़ने का आह्वान किया। निर्वतमान अध्यक्ष श्रीमती संजू लालाणी ने वर्तमान अध्यक्ष श्रीमती प्रेम बोथरा व उनकी नव मनोनीत टीम व कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ ग्रहण करवाई। तेरापंथी सभा के मंत्री जतन लाल संचेती, आचार्य तुलसी शांति प्रतिष्ठान के किशन बैद, तेरापंथ महिला मंडल की निवर्तमान अध्यक्षा संजू लालाणी , तेयुप के मंत्री मांगीलाल बोथरा,अणुव्रत समिति के मंत्री कन्हैयालाल बोथरा व वरिष्ठ श्रावक लूणकरणज छाजेड़ ने अपनी शुभकामनाएं व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *