Bikaner Rajasthan

मुमुक्षुसुश्री अदिति की शोभायात्रा निकली

मुमुक्षुसुश्री अदिति की शोभायात्रा निकली
बीकानेर। साधुमार्गी जैन संघ के आचार्य, उत्क्रांति प्रदाता, आगमज्ञाता आचार्य श्री रामलालजी, उपाध्याय प्रवर राजेश मुनि के सान्निध्य में जैनाचार्य की जन्मभूमि, चातुर्मास स्थल पर देशनोक में शनिवार को करीब 38 मुनियों व 42साध्वीवृंद तथा सैकड़ों श्रावक-श्राविकाओं की साक्षी में प्रतापगढ़ की मुमुद्वु अदिति (जिया) चिप्पड़ की भगवती दीक्षा ग्रहण करेंगी।
देशनोक मेंं आचार्यश्री रामलालजी के चातुर्मास कमेटी के अध्यक्ष बैंगलूर प्रवासी, देशनोक निवासी शांति लाल सांड ने बताया कि शुक्रवार को मुमुक्षु अदिति का वरघोड़ा, (शोभायात्रा) जैन जवाहर मंडल देशनोक रवाना होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए  जैन जवाहर मंडल के प्रांगण पहुंचा । शोभायात्रा में शामिल श्रावक-श्राविकाएं आचार्य रामलालजी, उपाध्याय प्रवर राजेश मुनि के साथ मुमुक्षु के जयकारे लगा रहे थे। जगह-जगह मुमुक्षु का अभिनंदन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *