Bikaner Bikaner District Rajasthan

एक रात चांद के साथ कार्यक्रम आयोजित

एक रात चांद के साथ कार्यक्रम आयोजित
बीकानेर। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने पलाना ग्राम में एक रात चाँद के साथ कार्यक्रम में भागीदारी कर खाजूवाला विधायक विश्वनाथ मेघवाल व ग्राम वासियों के साथ एक रात चांद के साथ बिताई। इस अवसर पर मेघवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पर्यावरण संरक्षण, ग्लोबल वार्मिंग के प्रति जागरूकता और कार्बन एमिशन का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए यह पहल की गई है। इस आयोजन में मुख्य भागदारी अर्जुन कड़वासरा, रामकिशन सियाग, सहीराम चौधरी, जगदीश सियाग, डॉ के वी चौधरी के साथ कार्यक्रम में भाजपा नेता श्याम पंचारिया, चोरूराम हदा, पवन कुमार, श्रीराम धायल, रामरतन सियाग, पवन शर्मा, मोहनलाल मेघवाल, चम्पालाल गैदर, महावीर रांका, कैलाश बिश्नोई, मोहन सुराणा, प्रकाश मेघवाल, किशन गोदारा, सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *