Bikaner Bikaner District Rajasthan

डेयरी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के छात्रों का शैक्षणिक भ्रमण

डेयरी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के छात्रों का शैक्षणिक भ्रमण
बीकानेर राजस्थान पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, बीकानेर के डेयरी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय, बीकानेर के बी.टेक पाठ्यक्रम के तृतीय एवं चतुर्थ वर्ष के 39 विद्यार्थियों का पांच दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण सम्पन्न हुआ। अधिष्ठाता प्रो. राहुल सिंह पाल ने बताया कि यह भ्रमण हरियाणा एवं पंजाब राज्यो के विभिन्न दुग्ध सहकारी संस्थानों, डेयरी उद्योगों तथा डेयरी शिक्षण एवं अनुसंधान संस्थानों में किया गया। प्रो. पाल ने बताया कि इस पूरे भ्रमण कार्यक्रम से विद्यार्थियो को दुग्ध उद्योग की व्यापकता, व्यवसायिक संभावनाओं, तकनीकी सक्षमता, नवाचार एवं प्रबंधन कुशलता को समझने का अवसर मिला। भ्रमण प्रभारी डॉ. सुनिल कुमार तथा संयोजक डॉ. सोनिया मोर ने पूरे भ्रमण कार्यक्रम को सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन कराया। इस प्रकार के भ्रमण से विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम की बेहतर समझ के साथ -साथ उद्योगो से जुड़ने का अवसर भी प्राप्त होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *