

शिव पुराण पुस्तक का हुआ विमोचन
बीकानेर। सेवानिवृत प्रधानाचार्य एवं शिक्षाविद् श्री आनंद कुमार व्यास द्वारा लिखित पुस्तक श्री शिव पुराण (सारगर्भित) का विमोचन सोमवार को मुरलीधर व्यास नगर मार्ग पर स्थित विनायक रेस्टोरेंट में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ज्योतिषाचार्य पं. राजेन्द्र किराडू, विशिष्ठ अतिथि ख्यातनाम साहित्यकार डॉ कृष्णा आचाय, शिव भक्त श्री शंकर चूरा एवं अध्यक्षता कर रहे सेवानिवृत लेखाधिकारी एवं समाजसेवी श्री घनश्याम दास किराडू ‘बिड़ला साहब’ ने पुस्तक का विमोचन किया। इस मौके पर लेखक श्री आनंद कुमार व्यास ने बताया कि इस पुस्तक में श्री शिव पुराण (सारगर्भित) के साथ साथ रूद्री, महिम्न स्त्रोत, विभिन्न शिव स्त्रोत, भजन आध्यात्मिक मार्गदर्शन का समावेश किया गया है। मुख्य अतिथि ज्योतिषाचार्य ने कहा कि वर्तमान युग में युवा पीढी सनातन धर्म एवं धार्मिक संस्कारों से दूर होती जा रही है, ऐसे में इस प्रकार की पुस्तकों की संरचना से युवा पीढी में धार्मिक संस्कारों के बीज अंकुरित होगे। साहित्यकार डॉ कृष्णा आचार्य ने कहा कि मोबाइल, टीवी के व्यस्त जमाने में पुस्तक लेखन कार्य चुनौतीपूर्ण है।
