

शैक्षिक सत्र का आयोजन
बीकानेर। बीकानेर चैप्टर ऑफ एनआईआरसी ऑफ आईसीएसआई द्वारा महत्वपूर्ण और उपयोगी शैक्षिक सत्र का आयोजन किया गया। सत्र का विषय था ऑनलाइन आयकर रिटर्न (आईटीआर) कैसे फाइल करें। सत्र की मुख्य वक्ता सीए चंद्रकला आचार्य थीं, जिन्होंने प्रतिभागियों को स्टेप-बाय-स्टेप मार्गदर्शन देते हुए आयकर रिटर्न फाइल करने की संपूर्ण प्रक्रिया को सरल और सहज भाषा में समझाया।कार्यक्रम का स्वागत भाषण चैयरपर्सन सीएस पूजा असोपा द्वारा प्रस्तुत किया गया, जिन्होंने कार्यक्रम के उद्देश्य और प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला।
