

बीकानेर में शुरू होगा निःशुल्क इनर एम्पॉवर वेलनेस सेंटर
बीकानेर। आचार्य श्री विजय राज जी म.सा. की प्रेरणा से, श्री अखिल भारतवर्षीय साधुमार्गी शांतक्रांति जैन श्रावक संघ के तत्वावधान में एस.एफ.यू. संकल्प समिति द्वारा राष्ट्रव्यापी “आत्महत्या मुक्ति अभियान“ चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत स्वास्थ्य सिद्धि की परिकल्पना को लेकर पूरे भारत में इनर एम्पॉवर वेलनेस सेंटर शुरू किए जा रहे हैं। संस्था के राष्ट्रीय संयोजक संजय जैन सांड ने बताया कि अभियान के अर्न्तगत मुख्य रूप से संकल्प पत्र भरवाना, सामूहिक शपथ दिलवाना, स्कूल- कॉलेजों में सेमिनार, सहायता केंद्र, रैली , केनोपी द्वारा जनजागरूकता जैसे विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी श्रृंखला में बीकानेर में एक अभिनव प्रयास के रूप में “इनर एम्पॉवर वेलनेस सेंटर“ की स्थापना की जा रही है, जिसके पोस्टर का विमोचन आज शहर भाजपा जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड, महामंत्री मोहन सुराणा, बीकानेर व्यापार उद्योग मण्डल के अध्यक्ष जुगल राठी, अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन व जैन महा सभा के अध्यक्ष विनोद बाफना व पूर्व महापौर नारायण चौपड़ा के कर कमलों से किया गया।
