Bikaner Bikaner District Rajasthan

रुणिया बड़ाबास में आयोजित शिविरों का किया निरीक्षण

रुणिया बड़ाबास में आयोजित शिविरों का किया निरीक्षण
बीकानेर। अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा के नोडल अधिकारी रामावतार कुमावत ने रविवार को डांडूसर एवं रुणिया बड़ाबास में आयोजित शिविरों का निरीक्षण किया।
डांडूसर में शिविर के दौरान विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के कार्मिकों के पास पेंशन सत्यापन के संबंध में ग्राम की संपूर्ण सूची उपलब्ध नहीं होने को गंभीरता से लिया और बचे हुए कैंपों में सूची सहित उपस्थित रहने के निर्देश दिए।
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग, शिक्षा विभाग संपादित होने वाले रकार्यों की समीक्षा की। विभागीय कार्यों की प्रगति नहीं पर नाराजगी जताई और आगामी शिविरों में प्रगति के निर्देश दिए।
श्री कुमावत ने मेडिकल विभाग की ओर से आयुष्मान योजना के अंतर्गत चिकित्सा बीमा के कार्डों के समय पर वितरण नहीं होने को गंभीरता से लिया एवं चिकित्सा अधिकारी को कार्ड वितरण हेतु निर्देश दिए। पशुपालन विभाग के कार्य की समीक्षा के दौरान विभागीय कार्मिकों द्वारा टीकाकरण एवं दवा वितरण के कार्यों की सराहना की। सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को विभागीय कार्यों को शिविर में गंभीरता से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *