

डागा ने पीबीएम में 21 कूलर भेंट किये
बीकानेर। अस्पतालों में पड़ रही गर्मी से निजात दिलाने हेतु बीकानेर जिला उद्योग संघ की अनुशंसा पर भामाशाह जयचंद लाल डागा ने अपने ट्रस्ट राजदेवी जयचंद लाल डागा ट्रस्ट के माध्यम से पीबीएम अस्पताल में 21 बड़े कूलर अधीक्षक डॉ सुरेंद्र वर्मा को भेंट किये ताकि मरीजों व उनके परिजनों को इस भयंकर गर्मी से राहत प्रदान की जा सके। जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने कहा कि गर्मी अपने पूरे परवान पर है और लोग गर्मी से बचने के लिए अपने घरों में रहने को मजबूर है लेकिन जो रोगी है उनको अस्पताल में इलाज के लिए जाना ही पड़ेगा। पीबीएम अधीक्षक सुरेंद्र वर्मा ने बताया कि इस बार बीकानेर लगातार हीट वेव की चपेट में रहा है जिससे स्वस्थ व्यक्ति भी बीमार हुआ जा रहा है और अस्पतालों में मरीजों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। रोगियों की व्यथा को समझते हुए 21 कूलर भेंट किये गए है।
