

सुराणा प्रदेश उपाध्यक्ष, गोयल बने प्रदेश मंत्री
बीकानेर। अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल की अनुसंशा पर प्रदेश प्रभारी ध्रुवदास ने प्रदेश कार्यकारिणी में मोहन सुराणा को प्रदेश उपाध्यक्ष व राजेश गोयल को प्रदेश मंत्री मनोनीत किया है। अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन मूलतः वैश्य समुदाय की प्रतिभाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करने वाला संगठन है।
