Bikaner Bikaner District Rajasthan

पीएच.डी. प्रवेश हेतु काउंसलिंग प्रक्रिया सम्पन्न

पीएच.डी. प्रवेश हेतु काउंसलिंग प्रक्रिया सम्पन्न
बीकानेर। राजस्थान पशुचिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, बीकानेर द्वारा वेटरनरी महाविद्यालय, बीकानेर, पी.जी.आई.वी.ई.आर., जयपुर, वेटरनरी महाविद्यालय, नवानियां (उदयपुर) में अकादमिक सत्र 2024-25 के लिए पीएच.डी. पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु काउंसलिंग 2 मई को वेटरनरी कॉलेज बीकानेर के ऑडिटोरियम में आयोजित की गई। अधिष्ठाता एवं संकाय अध्यक्ष प्रो. हेमंत दाधीच ने बताया कि तीनों महाविद्यालयों में 40 अभ्यर्थियों को आई.सी.ए.आर. द्वारा आयोजित आई.सी.ए.आर.-ए.आई.सी.ई. (पी.एच.डी) में प्राप्त स्कोर के आधार पर प्रमाण पत्र जांच कर पीएच.डी. की सीटों पर प्रवेश दिया गया। काउंसलिंग प्रक्रिया के दौरान अधिष्ठाता स्नातकोत्तर अध्ययन प्रो. राजेश कुमार धूड़िया, निदेशक पी.एम.ई. प्रो. उर्मिला पानू, निदेशक क्लिनिक्स प्रो. प्रवीण बिश्नोई, परीक्षा नियंत्रक प्रो. मनीषा माथुर तथा अन्य फैकल्टी सदस्य उपस्थित रहे। नव प्रवेशित अभ्यर्थियों का 5 व 6 मई को रजिस्ट्रेशन कर अध्यापन कार्य शुरू हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *