Bikaner Bikaner District Rajasthan

हाथकरघा बुनकरों से पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित

image description

16 जून तक कार्यालय में आवेदन करवा सकेंगे जमा
बीकानेर। राज्य के हाथकरघा बुनकरों को प्रोत्साहित करने की दृष्टि से राज्य सरकार ने इस वर्ष में भी बुनकरों को नगद पुरस्कार देने प्रावधान किया है। जिला स्तरीय पुरस्कार के लिए जिले की सीमा में कार्यरत हाथकरघा बुनकरों से 16 जून तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र की महाप्रबंधक मंजू नैण गोदारा ने बताया कि इसके लिए वही बुनकर पात्र होंगे, जो हाथकरघा पर बुनाई कार्य में पिछले 3 वर्षों से कार्य कर रहे हैं। साथ ही जिन्हें गत 3 वर्षों से इस पुरस्कार के लिए चयनित नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि पात्र हाथकरघा बुनकर आवेदन (उत्पाद के साथ) 16 जून तक रानी बाजार, चौपड़ा कटला स्थित जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र में कार्यालय समय में जमा करवा सकते हैं। आवेदन फार्म कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *