

हैप्पीनेस महोत्सव के रूप में मनाएंगे श्री श्री रविशंकर का जन्मोत्सव 

बीकानेर। दी आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में संस्था के बीकानेर केंद्र द्वारा हैप्पीनेस महोत्सव का आयोजन 11 से 18 मई तक किया जाएगा। आर्ट ऑफ लिविंग ब्यूरो कम्यूनिकेशन के बीकानेर जोनल मीडिया कोऑर्डिनेटर गिरिराज खैरीवाल ने बताया कि इस दौरान रक्तदान शिविर, मेगा हैप्पीनेस कोर्स एवं सुमेरू भजन संध्या के आयोजन किये जाएंगे। इसी कड़ी में बीकानेर में 11 मई को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। राजेश मुंजाल ने बताया कि 12 मई को सुमेरू भजन संध्या होगी। इस भजन संध्या में विश्व प्रसिद्ध सुमेरू भजन गायक जितेंद्र सारस्वत द्वारा भजनों की सुमधुर प्रस्तुतियां दी जाएंगी। तीनों कार्यक्रम संस्था के ट्रांसपोर्ट गली, रानी बाजार स्थित सेंटर पर होंगे।
4 मई को होगा साधना को सुदृढ़ करने वाला 6 घण्टे का रिफ्रेशर कोर्स
साधना सारस्वत ने बताया कि इसी उपलक्ष्य में रविवार, 4 मई 2025 को सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक रिफ्रेशर कोर्स का आयोजन किया जाएगा। योग ज्ञान एवं ध्यान के इस अद्भुत 6 घंटे के कोर्स में आर्ट ऑफ लिविंग का हैप्पीनेस कोर्स किया हुआ कोई भी व्यक्ति पार्टिशिपेट कर सकता है। इस कोर्स से साधना की शक्ति और अधिक सशक्त बनती है।
