

बिहाणी याचिका एवं सदाचार समिति के सदस्य मनोनीत
श्रीगंगानगर। विधायक जयदीप बिहाणी को राजस्थान विधानसभा की याचिका एवं सदाचार समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है। बिहाणी का यह मनोनयन राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने किया है। यह समिति विधानसभा में प्राप्त होने वाली याचिकाओं और सदाचार से संबंधित मामलों की सुनवाई करेगी। विधानसभा अध्यक्ष ने कुल 12 समितियों का गठन किया है। इन समितियों में वरिष्ठ विधायकों को लिया गया है।
