Bikaner Bikaner District Rajasthan

मजदूरों के तिलक लगाकर मुंह कराया मीठा

मजदूरों के तिलक लगाकर मुंह कराया मीठा
बीकानेर। अन्तर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर असंगठित मजदूर यूनीयन, सर्व कामगार सेवा संघ व विश्वकर्मा भवन निर्माण मजदूर संघ के बैनर तले संयुक्त रूप से गोकुल सर्किल पर अन्तर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया गया। मजदूर नेता भंवर पुरोहित व शबनम बानो के नेतृत्व में उपस्थित निर्माण श्रमिकों को तिलक लगाकर मुंह मीठा करवाकर मजदूर दिवस की बधाई दी। इस अवसर पर भंवर पुरोहित ने कहा कि निर्माण श्रमिकों के श्रम विभाग के कार्यो सहित अन्य भी सार्वजनिक कार्यो में भी बाधा उत्पन्न हो रही है तो लेबर यूनीयनें उनके कार्यो को प्राथमिकता से करने के लिए कटिबद्ध है। लेबर संगठनों ने निर्माण श्रमिकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि निर्माण श्रमिकों को अपना श्रम विभाग की साइट एल डी एम एस पॉर्टल पर अवश्य रूप से करवाना चाहिए जिससे स्वयं और परिवार को सरकारी योजनाओं का संरक्षण मिल सके। इस मौके पर नवीन आचार्य, आर.एस हर्ष, जगदीश शर्मा, हरिकिशन साध, गौरीशंकर स्वामी, रेवंतराम,अशोक प्रजापत,राजू गहलोत, लक्ष्मण कुमावत सहित मजदूर नेता निर्माण श्रमिकों के साथ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *