Bikaner Bikaner District Rajasthan

चाइनीज मांझे के खिलाफ चल रहे अभियान का समापन

चाइनीज मांझे के खिलाफ चल रहे अभियान का समापन
बीकानेर। करुणा इंटरनेशनल बीकानेर द्वारा चल रहे 15 दिवसीय चाइनीज मांझे के खिलाफ अभियान का समापन शिवबाड़ी स्थित शिवमठ के अधिष्ठाता परम आदरणीय विमर्शानंद जी महाराज के मुख्य आथित्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि आज अक्षय तृतीय, बीकानेर स्थापना दिवस एवं परशुराम जयंती के अवसर पर वसुदेव कुटुंबकम की भावना साकार करने के लिए करुणा इंटरनेशनल गत तीन दशकों से कार्य कर रही है इसी कड़ी में यह महत्वपूर्ण चाइनीज मांझे के खिलाफ अभियान है। करुणा इंटरनेशनल के अध्यक्ष मेघराज बोथरा ने बताया कि की समापन अवसर पर विभिन्न प्रकार के संदेश लिखी हुई पतंगे वितरित की गई जिस पर करुणा, प्रेम, सत्य,अहिंसा, पशुदृ पक्षी रक्षा ,जल संरक्षण ,पेड़ लगाओ, धरती बचाओ आदि संदेश लिखे हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *