Bikaner Bikaner District Rajasthan

मंदिरों में बजट घोषणा कार्यों का अवलोकन

मंदिरों में बजट घोषणा कार्यों का अवलोकन
बीकानेर (पश्चिम) विधायक जेठानंद व्यास ने गुरुवार को बजट घोषणा की अनुपालना में मंदिरों के सौंदर्यकरण और सुविधा विस्तार कार्यों की संभावनाओं को देखा। इस दौरान पर्यटन विभाग के सहायक निदेशक महेश व्यास, देवस्थान विभाग निरीक्षक सोनिया रंगा और सार्वजनिक निर्माण विभाग की सहायक अभियंता कोमल भोजक आदि साथ रहे।
विधायक ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के ऐतिहासिक मंदिरों के जीर्णोद्धार के लिए लगभग 58 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं। इसके तहत बीकानेर शहर के विभिन्न मंदिरों में भी कार्य होंगे। इसके मद्देनजर उन्होंने भीनासर स्थित मुरली मनोहर मंदिर, शीतला गेट स्थित शीतला माता मंदिर और प्रताप बस्ती स्थित सियाराम गुफा के हनुमान मंदिर का अवलोकन किया।  इस दौरान स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।
विधायक ने बताया कि बताया कि सियाराम गुफा में दीवारें ऊंची करने,  हॉल बनाने, पानी की निकासी कार्य करने और पार्क विकसित करने संबंधी कार्य किए जाएंगे। वहीं मुरली मनोहर मंदिर में पार्क विकास और शौचालय निर्माण कार्य करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि यहां विधायक निधि से प्रवेश द्वार निर्माण के लिए पंद्रह लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने इसकी जानकारी ली।
इस प्रकार शीतला माता मंदिर के आसपास हुए अतिक्रमण हटाने, पुजारी के लिए आवासीय व्यवस्था और रसोईघर, कमरा आदि निर्माण कार्य करवाया जाएगा। विधायक ने कहा कि पीडब्ल्यूडी द्वारा अगले दो दिनों में इससे संबंधित तखमीना तैयार कर उपलब्ध करवाया जाए। जिससे यह प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजे जा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *