Bikaner Bikaner District Rajasthan

पनपालसर और भोजेरा में 33 केवी के नए जीएसएस स्वीकृत

पनपालसर और भोजेरा में 33 केवी के नए जीएसएस स्वीकृत
बीकानेर। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा के प्रयासों से लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र के पनपालसर और भोजेरा मे 33 केवी के नए जीएसएस स्वीकृत हुए हैं।मंत्री श्री गोदारा ने बताया कि दोनों क्षेत्रों के उपभोक्ताओं द्वारा लम्बे समय से यहां जीएसएस स्थापित करने की मांग की जा रही थी। जिसे अब पूरा करवा दिया गया है। इन स्थानों पर जीएसएस बनने से उपभोक्ताओं को निर्बाध और गुणवत्तायुक्त विद्युत आपूर्ति हो सकेगी। दोनों स्थानों पर 3.15 एमवीए के ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सरकार के वर्तमान कार्यकाल में लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र में अब तक 15 जीएसएस स्वीकृत करवाए जा चुके हैं। इनमें से कई जीएसएस का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है तथा कुछ निर्माणाधीन है। खाद्य मंत्री ने बताया कि पूर्व में बम्बलू में भी 220 केवी का जीएसएस स्वीकृत करवाया गया। वर्तमान में इसके लिए जमीन चिह्नित कर ली गई है। जल्दी ही इसका निर्माण प्रारंभ करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में विद्युत तंत्र सुदृढ़ीकरण की दिशा में सतत कार्य किए जा रहे हैं। सभी जीएसएस कार्य पूर्ण होने के बाद समूचे लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र में निर्बाध विद्युत आपूर्ति हो सकेगी। इससे घरेलू और कृषि उपभोक्ताओं को बड़ा लाभ होगा। खाद्य मंत्री ने विधानसभा क्षेत्र में विद्युत तंत्र सुदृढ़ीकरण के लिए दी गई सौगातों के लिए मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का आभार जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *