Bikaner Bikaner District Rajasthan

शहर व देहात कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन कल

शहर व देहात कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन कल
बीकानेर। केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा अन्यायपूर्ण तथा मनमाने तरीके से ऐतिहासिक नेशनल हेराल्ड की सम्पत्ति को जप्त करने व राजनीतिक विद्वेष व राजनीतिक प्रतिशोध के कारण सोनिया गांधी व राहुल गांधी पर ईडी द्वारा चार्जशीट पेश करने के विरोध में जिला शहर व देहात काँग्रेस कमेटी द्वारा दोनों जिलाध्यक्षों यशपाल गहलोत व बिशनाराम सियाग के संयुक्त नेतृत्व में कल रानी बाजार स्थित आयकर विभाग के कार्यालय के आगे प्रदर्शन किया जाएगा। जिला संगठन महासचिव मार्शल प्रहलादसिंह ने बताया कि इस विरोध प्रदर्शन में एआईसीसी,पीसीसी सदस्य,प्रदेश कांग्रेस के सभी पदाधिकारीगण,विधायक व विधायक प्रत्याशीगण,सांसद प्रत्याशी,जिला,ब्लॉक, मण्डल कांग्रेस कमेटी सभी पदाधिकारीगण,अग्रिम संगठनों एनएसयूआई, यूथ,महिला,सेवादल सहित सभी पदाधिकारीगण, नगर निगम,परिषद, पालिका के अध्यक्ष सहित पार्षदगण, पंचायती राज के जिला प्रमुख,प्रधान सहित सभी पदाधिकारी,सदस्यगण, अध्यक्षगण सहित सभी सद्भावी कांग्रेसजन शामिल रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *