Bikaner Bikaner District Rajasthan

पंजाबी महासभा ने बुजुर्गों का किया सम्मान

image description

पंजाबी महासभा ने बुजुर्गों का किया सम्मान
बीकानेर। राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के नेशनल प्रेजीडेंट अशोक मेहता ने कहा कि पंजाबी समुदाय ऐसी बहादुर और दूरदर्शी कौम है, जिसने मुगलों के खिलाफ संघर्ष से लेकर देश के स्वतंत्रता आंदोलन तक हर मौके पर देश की आन-बान-शान के लिए कुबार्नियां दीं और आजाद भारत में भी हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा एवं कौशल का लोहा मनवाकर देश की उन्नति में योगदान दिया। मेहता ने यह बात महासभा की बीकानेर जिला इकाई द्वारा बैसाखी के उपलक्ष्य में रवींद्र रंगमंच पर आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधित करते हुए कही। समारोह के दौरान स्वर्गीय श्रीमती स्वदेश चोपड़ा जी सिलाई सेंटर की स्थापना करने के बाद महासभा ने 75 वर्ष से अधिक आयु के 11 बुजुर्गों को माला, शॉल एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
समारोह में डा. रमेश मदान, समाजसेवी विनोद पाहवा नारायणगढ़, प्रदेश अध्यक्ष अरविंद मिड्डा, प्रदेश महासचिव सतीश खत्री, संगठन सचिव रमेश आहूजा, बीकानेर जिला अध्यक्ष गोविंद ग्रोवर, संरक्षक जयकिशन गुम्बर, लैफ्टिनेंट कर्नल अनुज बवेजा, महासचिव मुकेश कुमार धूडिया, सचिव राकेश आहूजा, कोषाध्यक्ष जगदीश मदान, वरिष्ठ नेता प्रेम खत्री, शिवबाड़ी मंदिर बीकानेर के पीठाधीश्वर स्वामी विमिशानंद जी महाराज, सागर आश्रम बीकानेर से स्वामी रामेश्वरानंद जी महाराज, स्नातकोत्तर अध्ययन महाविद्यालय के डीन राजेश कुमार धूडिया,शराब बंदी आंदोलन की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूजा भारती छाबड़ा,भाजपा के पूर्व शहर अध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य, पंजाबी समाज व्यास कालोनी बीकानेर के अध्यक्ष रितेश अरोड़ा, सुनील पाहूजा, अनिल पाहूजा, नरेंद्र खत्री, ओमप्रकाश झाम्ब, जितेंद्र नैयर, चंद्र आहूजा और दीपक पाहूजा आदि शामिल हुए।
राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद मिड्डा ने कहा कि महासभा की बीकानेर इकाई ने बेरोजगार एवं अल्य आय वर्ग की महिलाओं को प्रशिक्षण प्रदान करके रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने का जो अभियान शुरू किया है, वह इसकी सराहना करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *