

50 वर्षों की सेवा यात्रा सामाजिक प्रतिबद्धता और समर्पण का प्रतीक
बीकानेर। राजस्थान महिला कल्याण मंडल बीकानेर द्वारा संस्थान का पचासवां स्थापना दिवस (स्वर्ण जयंती समारोह) बड़े ही हर्षोल्लास, गरिमा और उत्सवपूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गीगासर के सरपंच अर्जुन राम तथा सुरेंद्र अज़ाडीवाल थे। इस मौके पर पौधारोपण कर पर्यावरण-संवेदनशीलता का संदेश दिया गया।
