Bikaner Bikaner District Rajasthan

30 किसानों को मिलेगा समेकित उन्नत उद्यानिकी तकनीकी का लाभ

30 किसानों को मिलेगा समेकित उन्नत उद्यानिकी तकनीकी का लाभ
बीकानेर। शासन सचिव कृषि एवं उद्यानिकी श्री राजन विशाल ने बुधवार को बीकानेर के लुणकरणसर में स्थापित कृषि विज्ञान केन्द्र, ग्राह्य परीक्षण केन्द्र (एटीसी), आरओसीएल जैतून फार्म और ग्राम सहनीवाला में उन्नत उद्यानिकी तकनीक द्वारा बनाये जा रहे हाई-टेक हार्टिक्लचर मॉडल क्लस्टर का दौरा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। शासन सचिव कृषि एवं उद्यानिकी ने कृषि विज्ञान केन्द्र लूणकरनसर का दौरा कर संचालित की जा रही गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने वार्षिक कैलेण्डर अनुसार विश्वविद्यालय व कृषि उद्यान विभाग के परस्पर समन्वय से किसानों के लिए प्रभावी प्रशिक्षणों का आयोजन करवाने पर बल दिया, जिससे कृषि विज्ञान केन्द्र का समुचित लाभ क्षेत्र के किसानों को ज्यादा से ज्यादा मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *