

दूध के 22 में से 18 सेम्पल फेल
बीकानेर। उत्तरी राजस्थान सहकारी दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड, बीकानेर (उरमूल डेयरी) द्वारा दूध का दूध-पानी का पानी-शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत जेएनवी पुलिस थाना के सामने सरदार जी सरस बूथ पर शिविर आयोजित कर स्थानीय उपभोक्ताओं द्वारा लाए गए दूध के सैम्पल की निःशुल्क जांच की। अभियान प्रभारी शुभम गुलाटी ने बताया कि कुल 22 सैम्पल आए, जिसमें से 18 सैम्पल फैल और केवल 04 सैम्पल पास हुए।बूथ संचालक सरदार इन्द्रजीतसिंह ने भी जांच शिविर में सहयोग किया। उरमूल डेयरी के प्रबन्ध निदेशक बाबूलाल बिश्नोई बताया कि डेयरी की एक टीम जांच शिविर लगने के पूर्व डोर टू डोर पैम्पलेट वितरण कर उपभोक्ताओं को जागरूक करती है।
