

ऑल इंडिया एससी-एसटी रेलवे एम्पलाइज एसोसिएशन का जोनल वार्षिक अधिवेशन आयोजित
बीकानेर। ऑल इंडिया एससी-एसटी रेलवे एम्पलाइज एसोसिएशन का जोनल वार्षिक अधिवेशन रविवार को रेलवे स्टेडियम में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अर्जुन राम मेघवाल थे। उन्होंने भारतीय संविधान की प्रस्तावना के बारे में बताया और कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने देश को सशक्त संविधान दिया, जो 75 वर्ष बाद भी देश को एक सूत्र में पिरोए हुए है। बीएल बैरवा ने एसोसिएशन के कार्यों और गतिविधियों के बारे में बताया। उन्होंने बाबा साहेब और भगवान बिरसा मुंडा के व्यक्तित्व और कृतित्व से जुड़े तथ्य रखे।
