Bikaner Bikaner District

योगा फॉर वन अर्थ वन हेल्थ की थीम पर आधारित होगा योग दिवस

योगा फॉर वन अर्थ वन हेल्थ की थीम पर आधारित होगा योग दिवस
बीकानेर। महर्षि पतंजलि योग संस्थान में रविवार की सुबह राम पार्क स्वास्थ्य और आध्यात्म के अद्भुत संगम का केन्द्र बना, जहां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व तैयारियां के तहत राम भक्ति में सराबोर इस आयोजन में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। योग कार्यक्रम की शुरुआत भजन ’’मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जायेंगे, राम आयेंगे’’ के साथ हुई, जिस पर उपस्थित जनसमूह ने तालियों के साथ लयबद्ध होकर योगाभ्यास किया। ोग शिविर संचालक नन्दलाल शर्मा व वरिष्ठ योगाचार्य कन्हैयालाल सुथार ने बताया कि ताली योग शरीर में रक्त संचार को बढ़ाता है। योग गुरू दीपक शर्मा ने उपस्थित जनसमूह को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के योग प्रोटोकॉल का अभ्यास करवाया जिसमें शिथिलीकरण के अभ्यास, ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी प्राणायाम के साथ ही विभिन्न योग मुद्राओं का अभ्यास करवाया, उन्होंने कहा कि इस वर्ष 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम ‘‘योगा फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ’’ पर आधारित है, जिसके तहत हरित योग- रेनबो योग का अभ्यास भी शहरवासियों को करवाया जा रहा है। इस पहल के अंतर्गत योग को प्रकृति से जोड़ते हुए संपूर्ण स्वास्थ्य, पर्यावरण जागरूकता और आंतरिक संतुलन को बढ़ावा दिया जाएगा। डॉ. अमित पुरोहित ने कहा कि ताली योग से न केवल फिजिकल एक्टिविटी बढ़ती है, बल्कि यह न्यूरोलॉजिकल व मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है। यह क्लैप थैरेपी के सिद्धांत पर आधारित है, जो आधुनिक चिकित्सा में भी मान्यता प्राप्त है। कार्यक्रम में गणपतराम चौधरी, प्रदीप दैया, भंवरी देवी, रामेश्वर चौधरी, राजकुमारी शर्मा, मोहित राजपुरोहित, मीनु पारीक, भंवरलाल सुथार, विष्णु पारीक, मोहित स्वामी, सरिता सहारण के साथ ही अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *