Bikaner Bikaner District Rajasthan स्वास्थ्य जागरूकता

बुधवार को योग शिविर का समापन, गुरूवार को सांस्कृतिक व आध्यात्मिक कार्यक्रम

बुधवार को योग शिविर का समापन, गुरूवार को सांस्कृतिक व आध्यात्मिक कार्यक्रम
बीकानेर। पतंजलि योग समिति युवा भारत के तत्वावधान में एमएम ग्राउंड में चल रहा निःशुल्क योग एवं खेलकूद संस्कार शिविर का समापन 25 जून को श्री नवलेश्वर मठ (श्री विवेकनाथ जी बगीची) में प्रातः 8ः00 बजे से होगा। इस दिन सभी प्रतिभागी श्री नवलेश्वर मठ सिद्धपीठ के पूज्य महंत व अधिष्ठाता योगी शिवसत्यनाथ महाराज के सान्निध्य व विद्वान पंडितों के आचार्यत्व आयोजित हवन यज्ञ में आहुतियाँ अर्पित करेंगे।
इसके पश्चात, 30 जून को सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक समापन समारोह आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।
शिविर के संयोजक नंदकिशोर गहलोत ने बताया कि यह शिविर योग, सेवा, संस्कृति और अध्यात्म का अद्भुत संगम रहा है, (शिक्षा,स्वास्थ्य,संस्कार)जो बच्चों व युवाओं को स्वस्थ जीवन, सकारात्मक सोच और सशक्त संस्कारों की दिशा में प्रेरित कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *