Bikaner Bikaner District Rajasthan

351 कन्याओं का पूजन

351 कन्याओं का पूजन
बीकानेर। नत्थूसर बास क्षेत्र में भानीजी माली की बाड़ी, की पंडित सुभाष महाराज ओझा की बगीची जय भवानी धाम में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ देवी व भैरव तथा 351 कन्याओं का पूजन वेद पाठी ब्राह्मणों ने मंत्रोच्चारण के साथ किया। सभी कन्याओं के पैरों का प्रक्षालन व ललाट पर कुमकुम चावल से तिलक कर किया गया। मेहंदी, फल व चुनरी आदि का उपहार प्रदान किया गया। पंडित सुभाष महाराज ओझा, पंडित सत्ता महाराज ओझा, पंडित धीरज महाराज ओझा, भैरव रतन छंगाणी, मुरली जोशी, जय शंकर देरासरी व आनंद छंगाणी ने वैदिक मंत्रोच्चारण से देवी-देवताओं व कन्याओं का पूजन करवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *