

देवी स्वरूप 2151 कन्याओं का पूजन एवं भंडारा कल
बीकानेर। मां करणी सेवा समिति, नत्थूसर बास, बीकानेर द्वारा शनिवार देवी स्वरूप 2151 कन्याओं का पूजन एवं भंडारे का आयोजन किया जायेगा। राकेश सांखला, रामकुमार सांखला, संयोजक नंदकिशोर गहलोत, जय राम सांखला, श्याम कुमार सांखला, अभिजीत पवार, राजकुमार सांखला एवं विकास भाटी सहित पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा कर जिम्मेदारियों का स्पष्ट विभाजन किया गया। महिला टीम की गंगा देवी, बसंती, संगीता, सुमन, गिरिजा, सोनाली, उमा, मीरा, प्रीति, जय श्री, दुर्गा, गुड़ी, खुशी, शोभा, मंजू देवी आदि ने न केवल तैयारियों में सक्रिय भूमिका निभाई, बल्कि घर-घर जाकर पंपलेट वितरण कर कन्याओं एवं उनके परिवारों को व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित भी किया। महिला टीम का यह प्रयास कन्या पूजन में अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने में अहम रहेगा।
