Bikaner Bikaner District Rajasthan

विश्व प्रतिजैविक जागरूकता सप्ताह मनाया

विश्व प्रतिजैविक जागरूकता सप्ताह मनाया
बीकानेर। सरदार पटेल चिकित्सा महाविद्यालय में विश्व प्रतिजैविक जागरूकता सप्ताह मनाया गया। इस अवसर पर शिक्षकों के लिए एक सतत चिकित्सा शिक्षा सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें चिकित्सा छात्रों के साथ-साथ वरिष्ठ एवं कनिष्ठ चिकित्सकों ने हिस्सा लिया। तीन विशेषज्ञ वक्ताओं ने अपने-अपने विषयों पर प्रकाश डाला। शिशु रोग विभाग की डॉ. सारिका स्वामी, डॉ. राधिका विजय तथा डॉ. रुबिना कोचर ने प्रतिजैविकों (एंटीबायोटिक्स) के दुरुपयोग से होने वाले गंभीर दुष्परिणामों, बढ़ते प्रतिजैविक प्रतिरोध (एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस-।डत्) तथा इससे उत्पन्न होने वाले स्वास्थ्य संकट पर विस्तार से जानकारी दी। अतिरिक्त प्राचार्या डॉ. रेखा आचार्य एवं डॉ. अंजली गुप्ता ने वक्ताओं को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *