Bikaner Bikaner District Rajasthan

बच्चों में जूनोटिक रोगों के बचाव व उपचार पर कार्यशाला कल

बच्चों में जूनोटिक रोगों के बचाव व उपचार पर कार्यशाला कल
बीकानेर। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज, बीकानेर के शिशु एवं बाल रोग विभाग, बीकानेर पीडिट्रिक्स सोसायटी तथा भारतीय बाल चिकित्सा, अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को आचार्य तुलसी रिसर्च एवं अनुसंधान केन्द्र के प्रेक्षागृह में बाल एवं शिशु रोग विशेषज्ञों की जूनोटिक रोग, कारण, प्रभाव व नियंत्रण’’ पर एक दिवसीय कार्यशाला सुबह साढ़े नौ बजे से शाम चार बजे तक होगी। कार्यशाला में बीकानेर जिले के करीब 70 बाल एवं शिशु रोग विशेषज्ञों को आमंत्रित किया गया है।
बीकानेर पीडिट्रिक्स सोसायटी के सचिव डॉ.जी.एस. तंवर ने बताया कि ’’वन हैल्थ’’ की (जूनोटिक रोग, कारण, प्रभाव व नियंत्रण) कार्यशाला बीकानेर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ.पी.सी.खत्री, डॉ.सी.के.चाहर, डॉ.महेश शर्मा, डॉ.पी.के.बेरवाल, डॉ.कपिला स्वामी, डॉ. अनिल दुस्सा, और डॉ.एल.सी. बैद व बाल एवं शिशु रोग विभागाध्यक्ष डॉ. रेणु अग्रवाल के सान्निध्य में होने वाली कार्यशाला के समन्वयक डॉ. अभिनव चौधरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *