

आत्म सशक्तिकरण से राष्ट्र सशक्तिकरण व तनाव मुक्त जीवन विषयक कार्यशाला कल
बीकानेर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय माउंट आबू की राजयोग शिक्षा एवं अनुसंधान फाउंडेशन सुरक्षा सेवा शाखा की ओर से 23 मार्च को आत्म सशक्तिकरण से राष्ट्र सशक्तिकरण अभियान के तहत कार्यशाला आयोजित जाएगी। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के स्थानीय सेवा केन्द्र सार्दुल गंज में होने वाली कार्यशाला में सुरक्षा से जुड़े विभिन्न संगठनों के 400 प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।
