

महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
बीकानेर। यपुर रोड स्थित कच्ची बस्ती में हरि प्यारी सेवा समिति व महावीर इंटरनेशनल गंगाशहर के संयुक्त तत्वाधान में महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। महावीर इंटरनेशनल के सचिव चन्द्र कुमार राखेचा, टोडर मल चोपड़ा ने बताया की महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और लड़कियों को उनके शारीरिक, मानसिक और प्रजनन स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ. अर्पिता गुप्ता ने कहा महिलाओं का स्वास्थ्य जटिल और बहुआयामी है, जो कई कारकों से प्रभावित होता है। इस मौके पर विजय कपूर, नेहा, पूजा मोदी, दीपिका आदि उपस्थित रहे।
