

महिला शक्ति सम्मान समारोह आयोजित
बीकानेर। विलिएंट पब्लिक सेकेंडरी स्कूल में नवरात्रि के पावन पर्व पर महिला शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि डॉक्टर बेनजीर अली, डॉक्टर शमीम अख्तर, शबनम बानो मजदूर नेता और लक्ष्मी गुप्ता थी। इनके द्वारा समाज के चिकित्सा विभाग, नगर निगम, आंगनबाड़ी, राजस्थान पुलिस आदि क्षेत्रों की लगभग 50 से अधिक महिलाओं का मोमेंटो देकर सम्मान किया गया। इस मौके पर हसन अली गौरी प्रहलाद सिंह चौधरी, मकबूल खान, हरि जाट, रिजवान खन्ना, कादिर गौरी आदि मौजूद थे।
