Bikaner Bikaner District

महिला स्वरोजगार कार्यशाला सम्पन्न

महिला स्वरोजगार कार्यशाला सम्पन्न
बीकानेर। वाल्मीकि विनोबा बस्ती में डॉ. अर्पिता गुप्ता के नेतृत्व में रोट्रेक्ट क्लब के सहयोग से तीन दिवसीय महिला स्वरोजगार कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में प्रशिक्षिका विजयलक्ष्मी द्वारा महिलाओं को ब्यूटी पार्लर के विभिन्न पहलुओं जैसे कि फेशियल, हेयर स्टाइल, आईब्रो और ब्लीच, हेयर कट, हेयर स्टाइल आदि के बारे में सिखाया गया। सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट दिया गया।
कार्यक्रम में सहयोगी रहे सुनील शर्मा, अनमोल पारीक जैन, अमित पारीक, गौरव चौधरी, रमेश सियोंता, ओम प्रकाश गहलोत, इशू गहलोत, भावना पंवार, महक गुप्ता आदि कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *