Bikaner Bikaner District Rajasthan

महिला शक्ति का किया सम्मान

महिला शक्ति का किया सम्मान
बीकानेर। शांति बाल निकेतन माध्यमिक विद्यालय एवं शांति इंग्लिश एकेडमी के वार्षिकोत्सव निर्भया : 2025 में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ महिला शक्ति का सम्मान किया गया। टी एम आडिटोरियम में आयोजित हुए इस कार्यक्रम के दौरान स्कूल की संस्थापिका कीर्तिशेष मीना मोदी की स्मृति में दिये जाने वाले मीना रत्न सम्मान से विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाली 16 महिला शख्सियतों को सम्मानित किया गया। श्रीमती शर्मिला स्वामी, शीतल कंवर, सुनीता बिश्नोई, श्रीमती उर्मिला मोदी आदि का सममान किया गया। इस मौके पर मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, माध्यमिक शिक्षा, महेंद्र शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी, माध्यमिक शिक्षा, रामगोपाल शर्मा, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी, माध्यमिक शिक्षा सुनील कुमार बोड़ा, राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड के बीकानेर के सी ओ जसवंत सिंह राजपुरोहित, भारतीय जनता पार्टी की शहर अध्यक्ष श्रीमती सुमन छाजेड़ आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *