

करमा बाई जाट महिला संस्था को वुमन पावर अवार्ड
बीकानेर। करमाबाई जाट महिला संस्था, बीकानेर को जयपुर मे आयोजित एक भव्य समारोह में झाबरमल जी खर्रा मंत्री राजस्थान सरकार नगरीय विकास द्वारा संस्था के सम्पूर्ण प्रदेश में किये जा रहे महिलाआें व बालिकाआें के कल्याणार्थ कार्यों के लिए वुमन पावर अवार्ड प्रदान किया। संस्था की संस्थापक अध्यक्ष अलका चौधरी ने यह सम्मान ग्रहण किया। इस अवसर पर अलका चौधरी ने कहा कि हमारी संस्था राजस्थान सरकार से रजिस्टर्ड जाट महिलाओ का संगठन है जो जाति धर्म वर्ग का भेदभाव किये बिना जरूरतमंद महिलाओं व बालिकाआें के कल्याणार्थ कार्य करती है। संस्था को भारत सरकार ने टी.एम. नम्बर भी देकर प्रमाणित किया है।
