

हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही है महिलाएं
बीकानेर। बीकानेर चैप्टर ऑफ एनआईआरसी और आईसीएसएन ने महिला दिवस के उपलक्ष पर एक कार्यक्रम आयोजितद किया गया। जिसमें महिलाओं की उपलब्धियों को सम्मानित किया गया और उनके सशक्तिकरण पर महत्वपूर्ण चर्चा की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. शैफाली दाधिच और विशिष्ट अतिथि डॉ. अर्पिता गुप्ता थी। उन्होंने महिलाओं की सामाजिक, शैक्षिक और व्यावसायिक प्रगति पर प्रकाश डाला और आत्मनिर्भरता एवं समानता के महत्व को रेखांकित किया। सीएस पूजा असोपा ने अपने संबोधन में महिला सशक्तिकरण की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि आज की महिलाएं न केवल विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं, बल्कि समाज में नेतृत्वकारी भूमिकाएं भी निभा रही हैं।
