

वो अफ़साना का मंचन 7 दिसम्बर को
बीकानेर। 7 दिसम्बर को टाउन हॉल में वो अफ़साना नाटक का मंचन होगा। यह नाटक टीम राब्ता, नई दिल्ली द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। पॉलिश्ड बाउंड्रीज़ के निदेशक सुनील जोशी, रमेश जोशी एवं अनिल शर्मा ने गौरव गोविल, मंडल रेल प्रबंधक, उ.प.रेलवे, बीकानेर तथा डॉ. सुमन्त व्यास, कुलगुरु, राजूवास, बीकानेर से औपचारिक भेंट की तथा उन्हें 7 दिसम्बर को टाउन हॉल में आयोजित होने वाले नाटक “वो अफ़साना” में मुख्य अतिथि के रूप में पधारने हेतु आमंत्रित किया। इस कार्यक्रम का आयोजन पॉलिश्ड बाउंड्रीज़ एवं संकल्प नाट्य समिति, बीकानेर संयुक्त रूप से कर रहे हैं।
