Bikaner Bikaner District Rajasthan

कब सुध ली जायेगी रानी बाजार चौराहे की

कब सुध ली जायेगी रानी बाजार चौराहे की
बीकानेर। शहर के सबसे व्यस्ततम चौराहा रानी बाजार चौराहा है जहां सैंकड़ों बसे, कारें, टैक्सियां व दुपहिया वाहन गुजरते है। पिछले 6 माह से अधिक समय से रानी बाजार चौराहे की सीवर लाल खराब पड़ी है व पुलिस प्रशासन ने एक बेरिकेट लगाकर रास्ता अवरूद्ध कर रखा है। रानी बाजार क्षेत्र के निवासी आर.के.शर्मा ने बताया कि चौराहे पर बड़़े बड़़े गढढे थे जिन्हें राजनैतिक दल के कुछ नेताओं ने मिटटी भरकर बंद किये थे जो बाद में वापस खाली हो गये। 2 माह पहले उन गढढों को कंकरी डालकर सड़क लेवल से एक फीट की ऊंचाई तक भरा गया जिससे वाहन चालक गलत साइड से अंडर पास की ओर मुड़ते है जिससे पूरा रास्ता अवरूद्ध रहता है। चौराहे की लंबी लाईन का असर अंडरपास तक पड़ता है लेकिन ना तो नगर निगम के जिम्मेदार और ना ही बीकानेर विकास प्राधिकरण के प्रशासनिक अधिकारी गौर करते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *