

संतों का हुआ स्वागत
बीकानेर। तेरापंथ भवन गंगाशहर में उग्रविहारी तपोमूर्ति मुनिश्री कमल कुमार जी व सहवर्ती साधुओं का स्वागत समारोह का आयोजन तेरापंथी सभा द्वारा आयोजित किया गया। मुनि श्री द्वारा नमस्कार महामंत्र और तेरापंथी सभा के मंगलाचरण से स्वागत कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। तेरापंथी सभा के कमलचन्द भन्साली , पवन छाजेड़ व शांतिलाल सेठिया के स्वागत गीत से स्वागत समारोह प्रारम्भ हुआ। कमलमुनि जी के सहदीक्षित मुनि श्री श्रेयांश कुमार आदि संतो ने भावपूर्ण गीतिका के माध्यम से अपनी भावनाएं व्यक्त की। मुनिश्री सुमति कुमार जी ने पधारे तीनों संतों कमल मुनि , नमी मुनि व मुकेश मुनि का स्वागत समस्त साधुओं की तरफ से व अपनी तरफ से किया। सुमति मुनि ने कहा कि लोगों को उपदेश देकर संवर व निर्जरा से धर्मसंघ की नींव को मुनिश्री कमल कुमार जी लम्बे समय से मजबूत कर रहे हैं।तेरापंथ के गौरवशाली सन्तों में आपकी गिनती होती है। इस अवसर पर मुनि श्री कमल कुमार जी ने आचार्य प्रवर से प्राप्त पत्रों का वाचन किया और साधुओं व साध्वियों को पत्र भेंट किए। मुनि श्री कमल कुमार जी ने पुरानी बातों को स्मृति पटल पर लाकर सभी श्रावक-श्राविका समाज को एकता के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा प्रदान करवाई।उन्होंने प्रवचन में आने वाले सभी लोग सामायिक अवश्य करें तथा अपने जीवन को अध्यात्म से जोड़ें।
