Bikaner Bikaner District Rajasthan

उपभोक्ता जागरूकता भारत यात्रा की सफलता पर डॉ. अनन्त शर्मा का स्वागत

उपभोक्ता जागरूकता भारत यात्रा की सफलता पर डॉ. अनन्त शर्मा का स्वागत
बीकानेर/जयपुर। बीकानेर से जुड़े उपभोक्ता जागरूकता अभियान के अंतर्गत आयोजित उपभोक्ता जागरूकता भारत यात्रा के सफल आयोजन के उपलक्ष्य में डॉ. अनन्त शर्मा का जयपुर में स्वागत किया गया। इस अवसर पर योगेश पालीवाल, धनसुख आचार्य, नवनीत कौर, चन्द्रप्रकाश सेवग, कृष्णा महेश्वरी एवं मुकेश वैष्णव ने उनका अभिनंदन करते हुए यात्रा की सफलता पर शुभकामनाएं दीं। उपस्थित जनों ने कहा कि इस प्रकार के जागरूकता अभियानों से आम उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता मिलती है और समाज में सकारात्मक संदेश जाता है। वहीं डॉ. अनन्त शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *