

पीबीएम में तीन स्थानों पर जल सेवा का शुभारम्भ
बीकानेर। पीबीएम अस्पताल में तीन स्थानों पर वैदिक मंत्रों के साथ जल सेवा प्रारंभ की गई। श्रीकृष्ण सेवा संस्थान के अध्यक्ष श्यामसुंदर सोनी ने बताया कि डॉ. बीएल खजोटिया एवं डॉ. एलके कपिल द्वारा ट्रोमा सेंटर, मोर्चरी व कैंसर अस्पताल जल सेवा प्रकल्प का शुभारम्भ किया गया। अध्यक्ष श्यामसुंदर सोनी ने बताया कि ओमजी जवैरी द्वारा ट्रोमा सेंटर में शीतल जल कैम्पर सेवा प्रारंभ की गई है। ट्रोमा सेंटर अधीक्षक डॉ. बीएल खजोटिया ने शुभारम्भ अवसर पर कहा कि सेवा में कमी नहीं बढ़ोतरी होनी चाहिए एवं जन-जन के लिए प्रेरणादायी बने यही हमारी संस्कृति है। इसी क्रम में मूलचंद जोड़ा, रामचंद्र जोड़ा व घनश्याम जोड़ा नापासर हाल बीकानेर निवासी द्वारा मोर्चरी विभाग के समक्ष कैंसर अस्पताल के पास वाटर कूलर भेंट किए गए हैं। विजयराज डांवर ने बताया कि जोड़ा बंधुओं द्वारा भेंट किए गए इस वाटर कूलर से 24 घंटे शीतल जल मिलेगा तथा श्रीकृष्ण सेवा संस्थान ने देखरेख का जिम्मा लिया है। बैंक ऑफ बड़ौदा सेवानिवृत्त कर्मचारियों की ओर से जल सेवा की गई। भारतभूषण गुप्ता, एचएस भाटिया, मदन शर्मा, साधना अग्रवाल, सरिता अग्रवाल, राकेश चलाना, एमआर चावला, सुरेन्द्र भाटिया, आरसी सोनी एवं दीपक पांडे द्वारा जल सेवा प्रदान की गई।
