Bikaner Bikaner District Rajasthan

वक्फ संशोधन विधेयक वक्फ संपत्तियों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करेगा

भाजपा की वक्फ सुधार जनजागरण कार्यशाला आयोजित
बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी संभाग कार्यालय में कार्यालय में वक्फ संशोधन कानून पर आयोजित वक्फ सुधार जनजागरण अभियान कार्यशाला शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ देहात जिलाध्यक्ष श्यामसुंदर पंचारिया की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई इस कार्यशाला में मुख्य वक्ता केंद्रीय संस्कृति व पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष हमीद खां मेवाती उपस्थित रहे।
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रस्तावित वक्फ (संशोधन) विधेयक-2025 वक्फ संपत्तियों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करेगा, साथ ही भ्रष्टाचार पर प्रभावी नियंत्रण लगाएगा हमारा संकल्प है गरीब का हक, सिर्फ गरीब को मिलना चाहिए 8 लाख से ज्यादा वक्फ प्रॉपर्टी देश में है जिनका बाजार मूल्य करोड़ों रुपए है मोदी सरकार की भावना है वक्फ की संपतियों का सही उपयोग किया जाए जिससे गरीब तबके को लाभ मिले।
जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र को आत्मसात कर हमारी डबल इंजन सरकार प्रत्येक वर्ग के कल्याण हेतु कार्य कर रही है।
कार्यक्रम का संचालन महामंत्री मोहन सुराणा ने किया। कार्यक्रम संयोजक नरेश नायक, कुंभाराम सिद्ध ने आगामी कार्यकम की रूपरेखा को कार्यशाला में रखा। कार्यशाला में विधायक विश्वनाथ मेघवाल, जेठानंद व्यास, ताराचंद सारस्वत, ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष चम्मपलाल गैदर, महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य सत्यप्रकाश आचार्य, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष रमजान अब्बासी, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय आचार्य, पूर्व यूआईटी चेयरमैन महावीर रांका, जिला महामंत्री श्याम सुंदर चौधरी, उपाध्यक्ष हनुमान सिंह चावड़ा, गोकुल जोशी, दीपक पारीक, आनंद सिंह भाटी, जितेंद्र राजवी, विजय उपाध्याय, आस्करण भट्टड़, सवाई सिंह तंवर, कैलाश विश्नोई, नवरत्न घंटाल, मंत्री मनीष सोनी, संगीलाल गहलोत, कौशल शर्मा, जगदीश सोलंकी, भारती अरोड़ा, जुगल सिंह, मंडल अध्यक्ष प्रकाश मेघवाल, प्रेम गहलोत, आशा आचार्य, विशाल गोलछा, दिनेश चौहान, कपिल शर्मा, धर्मपाल डूडी, देवरूप शेखावत, मुकेश सैनी, नरेश शर्मा, राधेश्याम दर्जी, मुकेश शर्मा, गंगाराम, दीनदयाल नाई, मोर्चा अध्यक्ष चंद्र मोहन जोशी, सोहन चांवरिया, राजाराम सीगड़ भंवरलाल जांगिड़, इमरान राइन, अयूब कायमखानी, सलीम जोईयां, फिरोज कोहरी, फैयाज मोहमद, सिकंदर अली, फारुख चौहान, गुलज़ार भिश्ती, फारुख पठान, मकबूल अंसारी, सिकंदर अली, उपासना जैन, सुधा आचार्य, सुषमा बिस्सा, विमल पारीक, मधुरिमा सिंह, सरिता नाहटा के साथ भाजपा कार्यकर्ता व अल्पसंख्यक समाज के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *