

व्यास ने राष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग में जीता स्वर्ण
बीकानेर। हरियाणा के लोहारू में आयोजित राष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग चौंपियनशिप (मास्टर्स कैटेगरी) में बीकानेर के गिरिराज व्यास ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर शहर का नाम पूरे देश में रोशन कर दिया। व्यास ने 70 किलोग्राम बॉडी वेट कैटेगरी में 112 किलोग्राम वजन उठाकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। उनकी व्यास ने 9 वर्षों बाद राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में शानदार वापसी कर स्वर्ण पदक जीतकर यह साबित कर दिया कि मेहनत और समर्पण के आगे समय का अंतर कोई मायने नहीं रखता। व्यास ने इससे पहले करीब 9 साल पहले नेशनल बेंचप्रेस चौंपियनशिप में हिस्सा लिया था। उनकी इस जीत के बाद बीकानेर में खुशी की लहर है। खेल प्रेमियों, जिम साथियों और शहरवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि व्यास ने यह साबित कर दिया कि फिटनेस और खेल के प्रति समर्पण इंसान को किसी भी उम्र में चौंपियन बना सकता है।
