Bikaner Bikaner District Rajasthan

व्यास को मिला कुकू अवार्ड

व्यास को मिला कुकू अवार्ड
बीकानेर। हाल ही में एक्टर अनुराग व्यास को बॉलीवुड में कुकू अवार्ड से नवाजा गया है जो फिल्म इतिहास का पहला वर्टीकल फिल्म अवार्ड है। वेब सीरीज आशिकाना में अपने नेगेटिव किरदार श्याम से दर्शकों के दिलों में जगह बनांने वाले अनुराग भारत में शुरू हुए नए ट्रेंड वर्टिकल फिल्म्स के क्षेत्र में एक स्टार की तरह उभर रहे हैं। एकता कपूर के प्रोडक्शंस में फेमस सीरियल नागिन में कमा कर चुके अनुराग व्यास ने बताया की अवार्ड उनके लिए कुछ ख़ास मायने नहीं रखता बल्कि दर्शकों का प्यार उनके लिए ज्यादा मायने रखता है लेकिन अवार्ड मिलने पर आत्मविश्वास जरूर बढ़ता है। उन्हें वर्टिकल स्पेस में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए कुकू टीवी की ओर से बेस्ट परफॉर्मेंस अवॉर्ड से नवाज़ा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *