

ग्रामवासियों ने एक साथ लगाये 800 पौधें
बीकानेर। ग्राम पंचायत मांधो डिग्गी के सरपंच जायदा खातून एवं वार्ड पंच, जन प्रतिनिधि गण, सरपंच प्रतिनिधि शौकत एवं ग्राम वासियों द्वारा हरियालो राजस्थान एक पेड़ मां के नाम अवसर पर सामूहिक पौधारोपण किया गया इस अवसर पर ग्राम विकास अधिकारी चंद्रकांत देपावत ने बताया कि इस वर्ष ग्राम पंचायत में 2000 पौधे लगाने का लक्ष्य है जो कि शीघ्र ही पूरा कर दिया जाएगा आज सामूहिक रूप से करीबन 800 के लगभग पौधे लगाए गये।
