

गणिवर्य व मुनि वृंद का विहार 15 को
बीकानेर। जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ के गणिवर्य मेहुल प्रभ सागर, मुनि मंथन प्रभ सागर व बाल मुनि मीत प्रभ सागर 15 नवम्बर को सुबह साढ़े पांच बजे, डागा सेठिया, पारख चौक के महावीर भवन से फलौदी के लिए विहार करेंगे। खरतरगच्छ युवक परिषद के अध्यक्ष अनिल सुराणा ने बताया कि गणिवर्य का चातुर्मास श्री संघ के सहयोग से धर्म-आध्यात्म की दृष्टि से अनुकरणीय रहा । इसमें श्री सुगनजी महाराज का उपासरा, श्री चिंतामणि जैन मंदिर प्रन्यास, खरतरगच्छ युवक व महिला परिषद के पदाधिकारियों व सदस्यों, जैन श्वेताम्बर तपागच्छ व पार्श्वचन्द्र गच्छ के श्रावक-श्राविकाओं का भी सहयोग रहा।
