Bikaner Bikaner District Jodhpur Rajasthan

वेटरन्स रैली का आयोजन

वेटरन्स रैली का आयोजन
बीकानेर/जयपुर। देश के वीर नायकों को सलाम करते हुए, जोधपुर सब एरिया ने कोणार्क कोर के संचालन में जोधपुर मिलिट्री स्टेशन पर 10वे सशस्त्र सेनाओं के वेटरन्स दिवस के उपलक्ष्य में भव्य ‘वेटरन्स रैली’ का आयोजन किया। 1500 से अधिक वेटरन्स एवं वीरनारियों ने इस पावन अवसर में शिरकत की, जो ‘हमारे वेटरन्स के साथ खड़े हैं’ की भावना को दर्शाता है। लेफ्टिनेंट जनरल एवीएस राठी, जीओसी कोणार्क कोर ने इस अवसर पर उपस्थित सभी को देशसेवा हेतु बधाई एवं प्रशंसा प्रदान की। कार्यक्रम में संबंधी शिकायतों के निस्तारण, ऑन-साइट चिकित्सा जाँच एवं वीर नारियों के सम्मान पर विशेष जोर दिया गया, जो सशस्त्र बलों की पूर्व सैनिकों के प्रति कल्याणकारी प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *