Bikaner Bikaner District Rajasthan

वैश्य एकता दिवस मनाया

वैश्य एकता दिवस मनाया
बीकानेर। अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के संस्थापक अध्यक्ष स्व. रामदास अग्रवाल की जयंती वैश्य एकता दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर ईकाई द्वारा गंगाशहर स्थित नंदी गौशाला में पशुओं को गुड़ एवं चारा खिलाया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष राठी ने कहा कि रामदास अग्रवाल ने वैश्य समाज के सभी घटकों को एकजुट करने के लिए अपना जीवन समर्पण किया। भाजपा जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने कहा कि वैश्य समाज का भारतीय अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण स्थान है। इस मौके पर विजय बाफना, दिनेश महात्मा, मंत्री जेठमल नाहटा, धनलक्ष्मी जैन, महामंत्री सरिता नाहटा, सरिता आंचलिया, स्वाती छाजेड़, शर्मिला चौरडिया, रेखा बंग, ज्योति विजयवर्गीय, गायत्री महात्मा, चन्द्रकला भूरा हरिकान्त एवं सौरभ छाजेड आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *